Meditation Kya Hai और मेडिटेशन कैसे करे एवं कैसे करना सीखे व ये कितने प्रकार का होता है तथा इसके फायदे क्या है जाने हिंदी में
इस रोजमर्रा की जिंदगी में मनुष्य को अपने शरीर को स्वस्थ रखने की आवश्यकता पड़ती है। शरीर और मन दोनों को शांत रखने के लिए लोग मेडिटेशन का सहारा लेते हैं। परंतु अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें Meditation के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि आप भी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने मन और शरीर को स्वस्थ व शांत रखना चाहते हैं तो आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मेडिटेशन (Meditation) कैसे करे? से संबंधित संपूर्ण जानकारी स्पष्ट करने जा रहे हैं। यदि आपको मेडिटेशन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है तो हमारे इस लेख को अंत तक विस्तार पूर्वक पढ़ें।
Meditation Kya Hota Hai
मेडिटेशन एक प्रकार का व्यायाम है जिसका उपयोग करके आप मन व दिमाग को शांत रख सकते हैं। मनुष्य का मन जितना शांत रहता है उतना ही वह अपने रोजमर्रा के काम में ध्यान लगा सकता है। प्रति व्यक्ति को हर दिन सही समय पर मेडिटेशन करना जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति सही से मेडिटेशन (Meditation) कर लेता है तो उसका पूरा दिन नहीं गुजरता है। कुछ समय और तनाव को दूर रखने के लिए Meditation करना अनिवार्य होता है। मेडिटेशन करने के बाद व्यक्ति के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसका जीवन आसान होता है।
मेडिटेशन किस समय कर सकते हैं?
अगर कोई व्यक्ति Meditation करना चाहता है तो वह करने का सबसे अच्छा वक्त होता है अमृतवेला यानी सुबह 4 से 5 के बीच और नुमाशम यानी शाम 6 से 7 बजे तक। ऊपर दिए गए दोनों समय के बीच चारों तरफ शांति होती है और हमारा मन भी शांत रहता है। मेडिटेशन करने के लिए सबसे अहम चीज होती है कि इंसान को उस समय कोई काम ना हो और ना ही आस-पास कोई शोर हो। सुबह 4 से 5 और शाम 6 से 7 के बीच यह समय ऐसा होता है कि यहां कोई ना ही व्यक्ति को काम होता है और ना ही कोई आस पास उपलब्ध होता है।
Meditation कैसे करें?
वह सभी व्यक्ति जो Meditation करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और उनका पालन करना है:-
शांत स्थान का चुनाव करें
मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले आप को शांत जगह को ढूंढना होगा। आपको ऐसी जगह का चयन करना होगा जहां किसी प्रकार का शोर उपलब्ध ना हो। शांतिपूर्ण वातावरण प्राप्त करने के बाद एक ऐसा अनुभव आता है जो किसी दुनिया में ना हो।
सही समय का चुनाव करें
यदि आप मेडिटेशन करना चाहते हैं तो आपको अच्छे समय का चयन करना होता है। यदि सुबह और शाम को Meditation किया जाए तो ज्यादा बेहतर लगता है। क्योंकि यह दोनों समय शांतिपूर्वक होते हैं जिससे आपका मन शांत रहता है।
शांत और सीधे बैठने का अभ्यास करें
मनुष्य को मेडिटेशन करते समय एक आरामदायक मुद्रा में बैठना चाहिए। अगर आप अधिक समय तक बैठने में परेशान ना हो तो आप बैठ सकते हैं। रोजाना देहांत पर बैठने से धीरे-धीरे आपका ध्यान बढ़ता जाता है।
धीरे-धीरे लंबी सांस लें
Meditation करते समय शुरुआत में लोगों का मन इधर उधर जाता है। ऐसे में देहान को एक जगह रखने के लिए धीरे-धीरे गहरी सांस लेनी होती है और अपने मन को शांत रखना होता है। इस प्रकार धीरे-धीरे आपका मन शांत होता रहेगा और आपको शारीरिक आराम मिलता जाएगा।
चेहरे पर मुस्कुराहट रखें
मनुष्य अगर मेडिटेशन करता है तो उसके अनुभव को और अच्छा बनाने के लिए चेहरे पर मुस्कान रखना जरूरी है। इस प्रक्रिया के बाद आपको आंखों को आराम से धीरे धीरे खोलना है और मन में शांति का अनुभव महसूस करना है।
मेडिटेशन (Meditation) के प्रकार क्या है?
Meditation करने के कई प्रकार हैं। यदि आप घर बैठकर मेडिटेशन करना चाहते हैं तो आप पांच मुख्य प्रकार के मेडिटेशन कर सकते हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं:-
Deep Meditation
डीप मेडिटेशन का अर्थ होता है कि मन को जागरूकता की सतह में सूक्ष्म जागरूक रखना। अपने मन को हजारों विचारों से पीछा छुड़ाने के लिए डीप Meditation किया जाता है। मेडिटेशन के माध्यम से किसी भी प्रकार का कोई विचार उन तक नहीं पहुंचता है और वह बहुत शांत रहते हैं।
Third Eye Meditation
थर्ड आई मेडिटेशन के सबसे अधिक फायदे होते हैं। इस मैडिटेशन मैं आपको अपने आइब्रोज के बीच स्थित तीसरे नेत्र पर लगाना होता है और धीरे-धीरे अपनी सांसों की गति को समझना पड़ता है।
Mindfulness Meditation
Mindfulness Meditation आपको विचारों पर या अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए होता है। इस मैडिटेशन के माध्यम से शक्ति में वृद्धि होती है और आप कहीं भी इसको प्रेक्टिस कर सकते हैं।
Om Shanti Meditation
ओम शांति मेडिटेशन शब्द व ध्वनि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। ऐसे शब्द का उच्चारण करते करते आपका ध्यान पूरी तरह से आप के वातावरण में लीन हो जाता है और आपको जागरूकता को गहराई तक अनुभव की क्षमता को बढ़ाता है।
मेडिटेशन के फायदे क्या है?
- Meditation के माध्यम से आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों अच्छी रहती है।
- इसके माध्यम से आपके मन का तनाव कम होता है और आपको काम करने में आसानी महसूस होती है।
- अगर मनुष्य मेडिटेशन करता है तो वह बुरी आदतें जैसे स्मोकिंग ड्रिंकिंग व नशे से छुटकारा पा सकता है।
- मेडिटेशन के माध्यम से आपका कंसंट्रेशन लेवल अधिक बढ़ता है और आपको काफी हद तक शांत बनाए रखता है।
- इसके माध्यम से लोगों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है और बीपी और शुगर कंट्रोल में रहते हैं।
- मेडिटेशन को करने का मुख्य फायदा है कि यह आपको अन्य बीमारियों से दूर रखता है।
Conclusion
हमने आपको इस लेख के माध्यम से मेडिटेशन (Meditation) कैसे करे से संबंधित जानकारी स्पष्ट कर दी है। यदि आपको इस विषय में कोई भी कठिनाई है मन में कोई भी प्रश्न आता है तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके समस्या का समाधान देने का प्रयास करेंगे।