UP Khasra Khatoni Kya Hai और यूपी खसरा खतौनी व नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे एवं उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी भू-लेख क्या है
दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी क्या है ? और इसका नक्शा कैसे देखा जा सकता है? यूपी खसरा खतौनी की जानकारी के लिए एक वेब पोर्टल का निर्माण 2 मई 2016 को किया जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार का हर नागरिक जिसके पास अपनी जमीन मकान या खेत हैं अपनी जमीन की जानकारी इस पोर्टल के जरिए UP Khasra Khatoni प्राप्त कर सकता है यह प्रोसेस बहुत आसान है इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है तो बड़ी आसानी से आप अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UP Khasra Khatoni
उत्तर प्रदेश सरकार ने यह पोर्टल इसलिए और बनाया है भारतीय भू माफियाओं को कम किया जा सके क्योंकि यूपी या पूरे भारत में भूमाफिया काफी सक्रिय हैं उन पर लगाम कसने के लिए यह यूपी सरकार की अच्छी पहल है इस पोर्टल के द्वारा आप घर बैठे अपनी जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि जमीन के मालिक का नाम जमीन कौन से एरिया में आती है यह की जमीन कमर्शियल एरिया में है या रेजिडेंशियल एरिया में है या कृषि भूमि है। इन सभी जानकारियों को आप ऑनलाइन दे सकते हैं अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो किसी साइबर कैफे में जा सकते हैं या किसी जन सेवा केंद्र में भी जाकर आप यह देख सकते हैं और उसके नक्शे का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी भू–लेख क्या है?
खसरा खतौनी यानी भू लेख का मतलब भूमि से संबंधित सभी जानकारी होती है भू का अर्थ होता है जमीन और लेख का अर्थ होता है जानकारी। उत्तर प्रदेश भूलेख राज्य सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल है इसका निर्माण राज्य के भूमि रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज करने के लिए किया गया है 2 मई सन 2016 से इसे सभी तहसीलों और जिलों में लागू किया गया है इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी बहुत से भू-माफिया जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं और जो असली मालिक होता है उसे पता भी नहीं चलता कि जमीन उसके नाम में है या किसी और के नाम में इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भू लेख संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है पहले जानकारी लेने के लिए भी आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब हर जानकारी सरकार द्वारा आपको ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है

यह भी पढ़े: UP Bhulekh
UP Khasra Khatoni व नक्शा की मुख्य जानकारी
विभाग | उत्तर प्रदेश भू लेख विभाग |
आरंभ | 2 मई सन 2016 |
उद्देश्य | भू लेख पारदर्शिता |
खसरा खतौनी (भू-लेख) से होने वाले लाभ
- भूलेख खसरा खतौनी की ऑनलाइन सुविधा होने के कारण आप घर बैठे अपनी जमीन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आपको अपनी जमीन की जानकारी देनी है तहसील या ग्राम पंचायत समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
- अगर आप उत्तर प्रदेश से बाहर भी हैं जब भी आप अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अपने जमीन घर और खेत की जानकारी के लिए आपको किसी भी सरकारी ऑफिस में किसी को भी पैसे देने की जरूरत नहीं है।
- अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है तो आप इंटरनेट की मदद से यह जानकारी फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।
- इससे आपका समय और पैसे दोनों बचते हैं।
- यूपी खसरा खतौनी ऑनलाइन होने की वजह से आप यह भी देख सकते हैं कि आप की जमीन किसी और के नाम पर तो नहीं है।
यूपी खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें

- इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख की नकल देखें) पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपको एक कैप्चा कोड दिखाई देगा जो आपको भरना है उसके बाद फिर सबमिट करना है।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा उस पेज पर जिला तहसील यह ग्राम का पहला अक्षर भरना होगा।

- जिले को सेलेक्ट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर उस जिले में कितनी तहसील हैं की लिस्ट नजर आएगी।
- तहसील पर सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने गांव या शहर के लिस्ट नजर आएगी।

- इस प्रकार आप अपने ग्राम का चुनाव कर सकते हैं।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें तीन ऑप्शन दे रखे होंगे।
- खसरा/ गाटा संख्या भरे, खोजें, उध्दरण देखें।
- अपनी खसरा/ गाटा संख्या लिखकर सर्च करें अगर आपको खसरा/ गाटा संख्या नहीं पता है तो आप इसको नाम से भी सर्च कर सकते हैं।

- यह सारी प्रक्रिया करने के बाद आपके सामने खसरा खतौनी की सारी डिटेल आ जाएगी।
- इस सारी डिटेलस को आप प्रिंट कर सकते हैं लेकिन यह प्रिंट आउट प्रमाणित नहीं कहलाएगा।
- सत्यापित करने के लिए उस पेज पर आपको निम्न खाते की सत्यापित कॉपी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा

- इसके बाद आपको तहसीलदार की ईसिगनेचर करीरी ऑनलाइन सत्यापित कॉपी आपके सामने होगी।
- आप इसको प्रिंट कर सकते हैं यह सत्यापित कल आएगी और आप का इस्तेमाल किसी भी सरकारी या गैर सरकारी काम में कर सकते हैं।